HomeNewsRajasthan
Rajasthan

वन्यजीव गणना… चांदनी रात में चमक उठा वन्यजीवन | Wildlife Census Wildlife Shines In The Moonlight

By MediaBandhu Desk 03 May 2026, 7:08 PM 0 views

वन्यजीव गणना… चांदनी रात में चमक उठा वन्यजीवन | Wildlife Census Wildlife Shines In The Moonlight

वन्यजीव गणना… चांदनी रात में चमक उठा वन्यजीवन | Wildlife Census Wildlife Shines In The Moonlight

dholpur, सरमथुरा. बुद्ध पूर्णिमा की धवल चांदनी रात में शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक वन्यजीवों की सटीक संख्या का आकलन करने के लिए वन विभाग ने जंगल में पेडों पर मचान बनाकर वाटर प्वाइंटों पर वन्यजीवों की गणना की गई। वनकर्मियों ने जंगल में रातभर जागकर चांदनी रोशनी से वन्यजीवों की गणना की। हालांकि शनिवार को मौसम में परिवर्तन आने से कार्मिकों ने राहत की सांस ली। वनविभाग ने वन्यजीव गणना डीकेटीआर अभ्यारण्य में 10 जलस्रोतों के नजदीक पेड़ों पर मचान बनाकर तथा सुरक्षित स्थान पर की गई। जिसमें विभागीय अधिकारियों, वनकर्मियों, वाइल्डलाइफ प्रेमियों एवं स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। हालांकि वन्यजीव गणना पूरी होने के बाद विभाग ने अभी आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

Read full story on Patrika