HomeNewsCrime
Crime

घर के बाहर लडक़ी पर फायरिंग करने का आरोपित गिरफ्तार | Man Arrested For Firing At Girl Outside Home

By MediaBandhu Desk 03 May 2026, 7:20 PM 0 views

घर के बाहर लडक़ी पर फायरिंग करने का आरोपित गिरफ्तार | Man Arrested For Firing At Girl Outside Home

घर के बाहर लडक़ी पर फायरिंग करने का आरोपित गिरफ्तार | Man Arrested For Firing At Girl Outside Home

धौलपुर. शहर में थाना निहालगंज अंतर्गत मयूरी नगर इलाके में गत दिनों घर के बाहर एक लडक़ी पर फायरिंग कर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना में घायल हुई लडक़ी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि गत 27 अप्रेल को एक परिवादी ने थाने पर रिपेार्ट दी। जिसमें बताया कि दोपहर में उसकी लडक़ी घर पर अकेली थी। उसी समय युवक राम गुर्जर निवासी बड़ा पुरा मोरोली आया और बेटी को बाहर आने को कहा। बेटी के बाहर निकलने पर उसे कट्टे फायर किया। जिस पर गोली गेट से लगी और दूसरी बेटी के पैर में छर्रे लगे। आवाज सुनकर उसका भाई बाहर से आया। आरोपी उसे मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने प्रकरण की जांच करते हुए आरोपी युवराज उर्फ राज पुत्र राजेन्द्र गुर्जर निवासी बडापुरा मोरोली थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर पूर्व में दो मामले दर्ज हैं।

Read full story on Patrika